REC का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, आशीष बहेती के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 22600, 22700 और 22800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22500, 22400 और 22300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 48500, 48700 और 49000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48500, 48300 और 48000 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Feb 24, 2025 पर 2:37 PM
Story continues below Advertisement
REC पर AshishBahety.com के आशीष बहेती ने 390 के स्ट्राइक वाली फरवरी की पुट में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 237 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 823 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एनएचपीसी, विप्रो, नालको, एमफैसिस, एलटीआईमाइंडट्री, इंफोएज, केईआई इंडस्ट्रीज, हुडको, एलएंडटी टेक सर्विसेस, एंजेल वन और केपीआईटी टेक्नोलॉजी के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ मिडकैप में सेल, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, आरईसी, सम्मान कैपिटल, भेल और आरबीएल बैंक के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22600, 22700 और 22800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22500, 22400 और 22300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48500, 48700 और 49000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48500, 48300 और 48000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, इस हफ्ते जोरदार कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

AshishBahety.com के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

United Breweries Future : खरीदें - 2039 रुपये, टारगेट - 2080/2100 रुपये, स्टॉपलॉस - 2000 रुपये

Varun Beverages Future : खरीदें - 485 रुपये, टारगेट - 495/505 रुपये, स्टॉपलॉस - 474 रुपये

SJVN Future : बेचें - 90 रुपये, टारगेट - 89/87 रुपये, स्टॉपलॉस - 92.5 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः REC

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने REC पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि REC की फरवरी की एक्सपायरी वाली 390 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 5.45 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 9 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 3 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।