UBS के रिपोर्ट के बाद आयशर मोटर के शेयरों में आज 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। साथ ही CLSA की रिपोर्ट के बाद मारुति भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा गया है। आयशर मोटर (EICHER MOTORS) पर जारी नोट में UBS ने शेयर की रेटिंग Neutral से बढ़ा कर Buy कर दी है। साथ ही इस शेयर का टारगेट प्राइस भी 4300 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2024-26 के बीच कंपनीके EBITDA में सालाना आधार पर 18 फीसदी की ग्रोथ संभव है। इसके अलावा एक्सपोर्ट में भी बेहतर ग्रोथ की उम्मीद। है घरेलू मार्केट में कंपनी की डिमांड काफी मजबूत है। दूसरी टू-व्हीलर कंपनियों के मुकाबले ये स्टॉक 17 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है।
आयशर मोटर्स की आज की चाल पर नजर डालें तो 3 बजे के आसपास ये शेयर 150.90 रुपए यानी 4.06 फीसदी की तेजी के साथ 3867.35 के स्तर पर दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 3,940 रुपए और दिन का लो 3,821 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप 105,958 करोड़ रुपए के आसपास है। 1 हफ्ते में ये शेयर 3.62 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 1.11 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में स्टॉक ने 31.14 फीसदी और 3 साल में 45.42 फीसदी रिटर्न दिया है।
इस बीच CLSA ने भी ऑटो सेक्टर पर अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है। CNG गाड़ियों की डिमांड में लगातार बढ़त हो रही है। इनकी मांग बढ़ने से मारुति और टाटा मोटर्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा। कंपनियों का CNG मार्केट शेयर भी बढ़ने की उम्मीद है।
वित्त वर्ष 2024 के 15 फीसदी के मुकाबले वित्त वर्ष 2030 में इनका मार्केट शेयर 22 फीसदी पर पहुंच सकता है। ब्रोकरेज का कहना है कि कम लागत की वजह से CNG गाड़ियों की मांग बढ़ेगी। नई CNG गाड़ियों के लॉन्च से ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।
टाटा मोटर्स में भी जोरदार तेजी रही है। फिलहाल ये शेयर 18.05 अंक यानी1.88 फीसदी की कमजोरी के साथ 938.50 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 965.15 रुपए और दिन का लो 921.20 रुपए है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।