Get App

UBS on Eicher Motors : UBS से मिली 'Buy' कॉल 4% भागा आयशर मोटर का शेयर, जानिए कैसी रही टाटा मोटर्स की चाल

UBS on Eicher Motors : ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2024-26 के बीच आयशर मोटर के EBITDA में सालाना आधार पर 18 फीसदी की ग्रोथ संभव है। इसके अलावा एक्सपोर्ट में भी बेहतर ग्रोथ की उम्मीद। है घरेलू मार्केट में कंपनी की डिमांड काफी मजबूत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2024 पर 3:13 PM
UBS on Eicher Motors : UBS से मिली 'Buy' कॉल 4% भागा आयशर मोटर का शेयर, जानिए कैसी रही टाटा मोटर्स की चाल
CLSA ON AUTOS : CLSA ने भी ऑटो सेक्टर पर अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है। CNG गाड़ियों की डिमांड में लगातार बढ़त हो रही है। इनकी मांग बढ़ने से मारुति और टाटा मोटर्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा

UBS के रिपोर्ट के बाद आयशर मोटर के शेयरों में आज 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। साथ ही CLSA की रिपोर्ट के बाद मारुति भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा गया है। आयशर मोटर (EICHER MOTORS) पर जारी नोट में UBS ने शेयर की रेटिंग Neutral से बढ़ा कर Buy कर दी है। साथ ही इस शेयर का टारगेट प्राइस भी 4300 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2024-26 के बीच कंपनीके EBITDA में सालाना आधार पर 18 फीसदी की ग्रोथ संभव है। इसके अलावा एक्सपोर्ट में भी बेहतर ग्रोथ की उम्मीद। है घरेलू मार्केट में कंपनी की डिमांड काफी मजबूत है। दूसरी टू-व्हीलर कंपनियों के मुकाबले ये स्टॉक 17 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है।

आयशर मोटर्स की आज की चाल पर नजर डालें तो 3 बजे के आसपास ये शेयर 150.90 रुपए यानी 4.06 फीसदी की तेजी के साथ 3867.35 के स्तर पर दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई  3,940 रुपए और दिन का लो 3,821 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप 105,958 करोड़ रुपए के आसपास है। 1 हफ्ते में ये शेयर 3.62 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 1.11 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में स्टॉक ने 31.14 फीसदी और 3 साल में 45.42 फीसदी रिटर्न दिया है।

Brokerage call : जेपी मॉर्गन का ER&D कंपनियों पर आया दिल, साइएंट में 31% ग्रोथ की जताई उम्मीद, जानिए टाटा टेक पर क्या है राय

ऑटो सेक्टर पर CLSA

सब समाचार

+ और भी पढ़ें