तीन दिनों की गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी का मूड दिखाई दे रहा है। निफ्टी में करीब एक परसेंट की तेजी नजर आई। इंफोसिस, ONGC, HDFC बैंक और रिलायंस ने बाजार में जोश भरा। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी ज्यादा देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने एमएंडएम पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने युनाइटेड स्पिरिट्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए चोला इनवेस्ट पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने हिमतसिंगका सीड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः M&M
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने M&M स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 2700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 76 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 110 से 125 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 55 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने United Spirits पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि United Spirits में 1443 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1465/1500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1425 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Chola Invest
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने Chola Invest पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Chola Invest में 1371 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1400 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1352 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Himatsingka Seide
मार्केट एक्सपर्ट संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Himatsingka Seide का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Himatsingka Seide के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 146 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 220 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )