बाजार में रिकवरी का मूड, ऐसे में इन स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

LTIMindtree के स्टॉक में Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 6000 के स्ट्राइक वाली कॉल 114 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 170-220 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 72 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 12:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Info Edge पर मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 7878 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड नजर आया। निफ्टी निचले स्तरों से 200 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 24200 के पार निकला। HDFC BANK, इंफोसिस, TCS, और पावरग्रिड ने बाजार को सहारा दिया। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने एलटीआईमाइंडट्री पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने एचसीएल टेक पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए डिक्सन टेक्नोलॉजी पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने इन्फो एज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः LTIMindtree

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने LTIMindtree स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 6000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 114 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 170-220 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 72 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः HCL Tech


www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने HCL Tech पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि HCL Tech में 1859 रुपये के स्तर पर खरादारी करें। इसमें फ्यूचर में 1885-1920 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1830 रुपये पर लगाएं।

बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Dixon Technologies

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Dixon Technologies पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Dixon Technologies में 15737 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 16250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 15400 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Info Edge

मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Info Edge का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Info Edge के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 7878 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 8600 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।