Get App

Redington share price : 17% भाग कर हीरो ऑफ दे डे बना शेयर,नए iPhone और iPad लॉन्च की उम्मीद ने भरा जोश

Redington share price : आज रेडिंगटन के स्टॉक में आई जोरदार खरीदारी को इस हफ़्ते की शुरुआत में पोस्ट किए गए एप्पल के टीज़र से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस टीजर से आने वाले दिनों में कई प्रोडक्ट लॉन्च होने की अटकलें तेज़ हो गई हैं। बता दें कि रेडिंगटन, iPhones, iPads और MacBooks जैसे एप्पल प्रोडक्ट्स का एक मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 1:56 PM
Redington share price : 17% भाग कर हीरो ऑफ दे डे बना शेयर,नए iPhone और iPad लॉन्च की उम्मीद ने भरा जोश
Redington news: एप्पल अब 25 फीसदी iPhones भारत में बना रहा है। एप्पल ने 2025 में भारत में iPhone का प्रोडक्शन 53 फीसदी बढ़ाया है। इस अवधि में 5.5 करोड़ यूनिट की असेंबलिंग हुई है

Redington share price : रेडिंगटन लिमिटेड के शेयर में आज शुक्रवार को जोरदार तेज़ी दिख रही है। फिलहाल 1 बजे के आसपास ये शेयर 30 रुपये यानी लगभग 14.50 फीसदी की तेजी के साथ 265 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज इंट्राडे में ये शेयर लगभग 17 फीसदी भागा है। एप्पल के चीफ एग्जीक्यूटिव टिम कुक के अगले सोमवार से शुरू होने वाले प्रोडक्ट अनाउंसमेंट के "बड़े हफ्ते" के बारे में बताने के बाद इस शेयर में इन्वेस्टरों की दिलचस्पी बढ़ गई है। बता दें कि रेडिंगटन, iPhones, iPads और MacBooks जैसे एप्पल प्रोडक्ट्स का एक मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर है।

रेडिंगटन लिमिटेड का स्टॉक आज BSE स्मॉलकैप इंडेक्स पर टॉप गेनर्स में शामिल है। इस रैली के चलते कंपनी के मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 22,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गया है। आज रेडिंगटन के स्टॉक में आई जोरदार खरीदारी को इस हफ़्ते की शुरुआत में पोस्ट किए गए एप्पल के टीज़र से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस टीजर से आने वाले दिनों में कई प्रोडक्ट लॉन्च होने की अटकलें तेज़ हो गई हैं। इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स यह मानकर चल रहे हैं कि Apple नए iPhone मॉडल्स, रिफ्रेश्ड iPads और अपडेटेड MacBook डिवाइस लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी ने किसी भी प्रोडक्ट डिटेल्स को कन्फर्म नहीं किया है।

रेडिंगटन अपने बड़े रिटेल और चैनल नेटवर्क के ज़रिए भारत और कई उभरते बाज़ारों में iPhone, iPad और MacBooks समेत Apple प्रोडक्ट्स का एक बड़ी डिस्ट्रीब्यूटर है। इस वजह से, स्टॉक अक्सर Apple के प्रोडक्ट साइकिल और लॉन्च से जुड़ी खबरों पर रिएक्ट करता है।

हालांकि रेडिंगटन Apple डिवाइस नहीं बनाती है, लेकिन Apple का कंपनी के मोबिलिटी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स डिस्ट्रीब्यूशन बिज़नेस में अहम योगदान रहा है,जिससे इस स्टॉक पर Apple के नए लॉन्च और डिमांड आउटलुक में बदलाव का बड़ा असर देखने को मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें