Get App

Redington Shares: रेडिंगटन के शेयर 5% तक टूटे; जंग के चलते खाड़ी देशों में कंपनी का कारोबार प्रभावित

Redington Shares: रेडिंगटन लिमिटेड के शेयरों में आज 17 मार्च को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 5 प्रतिशत तक टूटकर 221 रुपये के स्तर पर आ गए। यह गिरावट इस जानकारी के बाद आई कि ईरान-अमेरिका जंग के चलते गल्फ रीजन में उसका कारोबार प्रभावित हो रहा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 9:58 AM
Redington Shares: रेडिंगटन के शेयर 5% तक टूटे; जंग के चलते खाड़ी देशों में कंपनी का कारोबार प्रभावित
Redington Shares: रेडिंगटन ने बताया कि मौजूदा हालात के चलते उसके लॉजिस्टिक्स लागत में तेजी आई है

Redington Shares: रेडिंगटन लिमिटेड के शेयरों में आज 17 मार्च को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 5 प्रतिशत तक टूटकर 221 रुपये के स्तर पर आ गए। यह गिरावट इस जानकारी के बाद आई कि ईरान-अमेरिका जंग के चलते गल्फ रीजन में उसका कारोबार प्रभावित हो रहा है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में बताया कि उसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Redington Gulf FZE ने सूचित किया है कि मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव के चलते इस इलाके में कारोबार सीमित तरीके से संचालित किया जा रहा है।

सप्लाई चेन पर असर

कंपनी के अनुसार युद्ध और तनाव की वजह से कई प्रमुख बंदरगाह और एयरपोर्ट प्रभावित हुए हैं, जिससे शिपमेंट को दूसरे रास्तों से भेजना पड़ रहा है। इससे ट्रांजिट समय बढ़ गया है और सप्लाई चेन पर दबाव आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें