Rekha Jhunjhunwala Portfolio: आम निवेशकों की नजरें रेखा झुनझुनवाला जैसे स्टार इंवेस्टर्स के पोर्टफोलियो पर लगी रहती हैं कि उन्होंने क्या खरीदा-बेचा। रेखा झुनझुनवाला ने चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में क्या खरीदा-बेचा, यह सामने आ गया है। दिसंबर 2025 तिमाही में रेखा के पोर्टफोलियो में दो नए स्टॉक्स दिखने लगे जिसमें से एक Tata Motors CV (टाटा मोटर्स कॉमर्शियल वेईकल्स) तो डीमर्जर के बाद उनके खाते में जुड़ा है लेकिन एक दूसरी कंपनी एडवेंट होटल्स इंटरनेशनल (Advent Hotels International) को तो उन्होंने जोड़ा है। हालांकि ध्यान दें कि सेबी के नियमों के मुताबिक 1% से अधिक की होल्डिंग वाले शेयरहोल्डर्स के नाम का खुलासा अनिवार्य है यानी कि अगर किसी कंपनी में निवेशक की होल्डिंग 1% से कम है तो पक्के तौर पर नहीं कह सकते हैं कि उनके पोर्टफोलियो में कंपनी के शेयर हैं या नहीं।
Rekha Jhunjhunwala Portfolio: नए स्टॉक्स में कितनी होल्डिंग?
रेखा झुनझुनवाला ने पिछली तिमाही अपने पोर्टफोलियो में टाटा मोटर्स सीवी और एडवेंट होटल्स इंटरनेशनल को शामिल किया। वैसे ध्यान दें कि टाटा मोटर्स सीवी डीमर्जर के बाद पिछली तिमाही में 12 नवंबर 2025 को लिस्ट हुई थी। टाटा मोटर्स की पैसेंजर वेईकल्स और कॉमर्शियल वेईकल्स यूनिट अब अलग-अलग लिस्ट हैं और टाटा मोटर्स पीवी में रेखा झुनझुनवाला की 1.3% होल्डिंग है।
Rekha Jhunjhunwala Portfolio: किन स्टॉक्स की होल्डिंग में बदलाव?
रेखा झुनझुनवाला ने पिछली तिमाही अपने पोर्टफोलियो में शामिल स्टार हेल्थ में अपनी होल्डिंग को 3.0% से बढ़ाकर 15.6% कर लिया तो दूसरी तरफ इंडियन होटल्स कंपनी में होल्डिंग को 2.0% से घटाकर 1.0% कर लिया। इनके शेयरों के मौजूदा स्थिति की बात करें तो शुक्रवार को स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी 0.11% की गिरावट के साथ ₹459.10 तो इंडियन होटल्स कंपनी 0.97% की फिसलन के साथ ₹623.70 पर बंद हुआ था।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।