Get App

Rekha Jhunjhunwala Portfolio में दो नए मेहमान, इस स्टॉक में 12% बढ़ाई हिस्सेदारी, आपके पास है कोई?

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: स्टार निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में पिछली तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में बड़ा बदलाव हुआ। रेखा ने न सिर्फ दो स्टॉक्स अपने पोर्टफोलियो में जोड़े जिसमें से एक टाटा ग्रुप का है बल्कि एक कंपनी में अपनी होल्डिंग तो 12% से अधिक बढ़ाई है तो एक में 1% हल्की की है। चेक करें कि रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में क्या-क्या बदलाव हुए हैं?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 10:29 AM
Rekha Jhunjhunwala Portfolio में दो नए मेहमान, इस स्टॉक में 12% बढ़ाई हिस्सेदारी, आपके पास है कोई?
Rekha Jhunjhunwala Portfolio: दिसंबर 2025 तिमाही में रेखा के पोर्टफोलियो में दो नए स्टॉक्स दिखने लगे जिसमें से एक Tata Motors CV (टाटा मोटर्स कॉमर्शियल वेईकल्स) तो डीमर्जर के बाद उनके खाते में जुड़ा है लेकिन एक दूसरी कंपनी एडवेंट होटल्स इंटरनेशनल (Advent Hotels International) को तो उन्होंने जोड़ा है।

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: आम निवेशकों की नजरें रेखा झुनझुनवाला जैसे स्टार इंवेस्टर्स के पोर्टफोलियो पर लगी रहती हैं कि उन्होंने क्या खरीदा-बेचा। रेखा झुनझुनवाला ने चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में क्या खरीदा-बेचा, यह सामने आ गया है। दिसंबर 2025 तिमाही में रेखा के पोर्टफोलियो में दो नए स्टॉक्स दिखने लगे जिसमें से एक Tata Motors CV (टाटा मोटर्स कॉमर्शियल वेईकल्स) तो डीमर्जर के बाद उनके खाते में जुड़ा है लेकिन एक दूसरी कंपनी एडवेंट होटल्स इंटरनेशनल (Advent Hotels International) को तो उन्होंने जोड़ा है। हालांकि ध्यान दें कि सेबी के नियमों के मुताबिक 1% से अधिक की होल्डिंग वाले शेयरहोल्डर्स के नाम का खुलासा अनिवार्य है यानी कि अगर किसी कंपनी में निवेशक की होल्डिंग 1% से कम है तो पक्के तौर पर नहीं कह सकते हैं कि उनके पोर्टफोलियो में कंपनी के शेयर हैं या नहीं।

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: नए स्टॉक्स में कितनी होल्डिंग?

रेखा झुनझुनवाला ने पिछली तिमाही अपने पोर्टफोलियो में टाटा मोटर्स सीवी और एडवेंट होटल्स इंटरनेशनल को शामिल किया। वैसे ध्यान दें कि टाटा मोटर्स सीवी डीमर्जर के बाद पिछली तिमाही में 12 नवंबर 2025 को लिस्ट हुई थी। टाटा मोटर्स की पैसेंजर वेईकल्स और कॉमर्शियल वेईकल्स यूनिट अब अलग-अलग लिस्ट हैं और टाटा मोटर्स पीवी में रेखा झुनझुनवाला की 1.3% होल्डिंग है।

रेखा के पास एडवेंट होटल्स इंटरनेशनल के 25 लाख शेयर हैं जो इसकी 4.6% होल्डिंग के बराबर है तो दूसरी तरफ टाटा मोटर्स सीवी में रेखा झुनझुनवाला की होल्डिंग 1.3% है। इनके शेयर भाव की बात करें तो टाटा मोटर्स सीवी शुक्रवार 6 मार्च को बीएसई पर 1.34% की गिरावट के साथ ₹474.00 पर बंद हुआ था तो एडवेंट होटल्स इंटरनेशनल 4.33% की फिसलन के साथ ₹184.55 पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें