Get App

Rekha Jhunjhunwala के रिटेल स्टॉक पर फिदा ब्रोकरेज, डबल तो नहीं लेकिन 76% के रिटर्न का जरूर है दम

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो पर आम निवेशकों की निगाहें लगी रहती हैं कि उन्होंने क्या खरीदा और क्या बेचा। उनके पोर्टफोलियो में शामिल किसी स्टॉक को लेकर ब्रोकरेज का पॉजिटिव रुझान उसे लेकर और क्रेज बढ़ा देता है। यहां ऐसे ही एक स्टॉक के बारे में बताया जा रहा है जिसकी खरीदारी की रेटिंग के साथ नुवामा और जेएम फाइनेंशियल ने कवरेज शुरू की है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 28, 2025 पर 9:23 AM
Rekha Jhunjhunwala के रिटेल स्टॉक पर फिदा ब्रोकरेज, डबल तो नहीं लेकिन 76% के रिटर्न का जरूर है दम
400 रुपये के टारगेट प्राइस के हिसाब से Baazar Style Retail का शेयर 27 मार्च के क्लोजिंग प्राइस से 76 फीसदी से अधिक ऊपर जा सकता है।

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल बाजार स्टाइल रिटेल (Baazar Style Retail) का शेयर मौजूदा लेवल से 76 फीसदी से भी अधिक ऊपर जा सकता है। ऐसा जेएम फाइनेशियल और नुवामा प्रोफेशनल क्लाइंट्स ग्रुप के एनालिस्ट्स का मानना है। नुवामा का कहना है कि पूर्वी भारत में सबसे तेजी से बढ़े रिटेल प्लेयर्स में से एक बाजार स्टाइल भी है और बेटर स्टोर इकनॉमिक्स, हर साल 40-50 स्टोर खोलने की आक्रामक ग्रोथ प्लान और बड़े मौके की संभावना को देखते हुए इसके वैल्यूएशन की फिर से रेटिंग करनी पड़ सकती है। इस वजह से नुवामा ने इसमें पैसे लगाने की सलाह दी है और खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके अलावा जेएम फाइनेंशियल ने भी खरीदारी की रेटिंग के साथ इसकी कवरेज शुरू की है।

किस भाव तक जाएगा Baazar Style Retail का शेयर?

400 रुपये के टारगेट प्राइस के हिसाब से बाजार स्टाइल रिटेल का शेयर मौजूदा लेवल से 76 फीसदी से अधिक ऊपर जा सकता है। जेएम फाइनेंशियल ने इसका टारगेट प्राइस 400 रुपये और नुवामा ने 388 रुपये फिक्स किया है। एक कारोबारी दिन पहले यानी 27 मार्च को इसका शेयर बीएसई पर 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 226.50 रुपये पर बंद हुआ था। इसके 389 रुपये के शेयर पिछले साल 6 सितंबर 2024 को मार्केट में लिस्ट हुए थे। पिछले साल 6 सितंबर 2024 यानी लिस्टिंग के दिन ही यह 430.95 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर गया था और इस लेवल से 6 महीने से भी कम समय में यह करीब 58 फीसदी टूटकर पिछले महीने 18 फरवरी 2025 को 181.30 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इस निचले स्तर से यह करीब 25 फीसदी रिकवर हो चुका है लेकिन अब भी रिकॉर्ड हाई से 47 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है। ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस के हिसाब से तो एक साल में भी यह इस हाई को फिर छू नहीं पाएगा।

Rekha Jhunjhunwala की कितनी है हिस्सेदारी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें