Relaxo Footwears के शेयरों में आज यानी 3 नवंबर को 5 फीसदी की कमजोरी के साथ ओपनिंग होती दिखी। बता दें कि कंपनी ने सितंबर 2022 में खत्म हुई दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 67 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और ये 22.40 करोड़ रुपए पर रहा है। 9:30am के आसपास ये शेयर एनएसई पर 5.28 फीसदी की गिरावट के साथ 925 रुपए पर दिख रहा था। इस स्टॉक में आज ओपनिंग के बाद ही 910 रुपए का अपनी 52-वीक लो हिट कर दिया।
दूसरी तिमाही में कंपनी का आय में भी सालाना आधार पर 6.26 फीसदी की गिरावट हुई है और ये 669.65 करोड़ रुपए पर रही है। बता दें कि पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 714.43 करोड़ रुपए रही थी। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि मॉस सेगमेंट के लिए बनाए जाने वाले प्रोडक्ट्स के वॉल्यूम में गिरावट के चलते कंपनी के आय और मुनाफे पर दबाव देखने को मिला है। महंगाई में बढ़त के चलते आम लोगों की क्रय शक्ति घटी है जिसके कारण कंपनी के मॉस सेगमेंट के प्रोडक्ट्स की बिक्री घटी है।
सितंबर तिमाही में कंपनी की एबिटडा सालाना आधार पर 117 करोड़ रुपये से घटकर 59 करोड़ रुपये पर आ गई है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में कच्चे माल की कीमतों में बढ़त के कारण एबिटडा पर निगेटिव असर देखने को मिला है। इस अवधि में कंपनी की एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 16.4 फीसदी से गिरकर 8.9 फीसदी पर आ गई है।
ICICI Securities की स्टॉक पर राय
ICICI Securities का कहना है कि आगे कच्चे माल की कीमतों में गिरावट की वजह से कंपनी के मार्जिन में सुधार देखने को मिल सकता है। लेकिन औसत बिक्री मूल्य में गिरावट के चलते Relaxo के वॉल्यूम में रिकवरी पर क्या असर पड़ता है इस पर बाजार की नजर रहेगी।
मोतीलाल ओसवाल ने अपने नोट में कहा है कि Relaxo की तरफ से सितंबर महीने में कीमतों में की लाई गई कमी के चलते वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के नतीजों पर असर पड़ा है। मोतीलाल ओसवाल ने इस Relaxo की Neutral रेटिंग करते हुए इसके लिए 976 रुपये का टारगेट दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।