रिलैक्सो फुटवियर्स के शेयरहोल्डर 25 जून को जबरदस्त फायदे में हैं। शेयर दिन में BSE पर 14.66 प्रतिशत तक की बंपर बढ़त के साथ 422.65 रुपये के हाई तक गया। बाद में 12 प्रतिशत बढ़त के साथ 412.90 रुपये पर बंद हुआ। बंपर खरीद से कंपनी का मार्केट कैप 10200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। खरीद बढ़ने की अलग से कोई खास वजह सामने नहीं आई है। रिलैक्सो, स्पार्क्स, फ्लाइट और बहामास, रिलैक्सो के ब्रांड हैं। कंपनी स्लिपर, सैंडल और स्पोर्ट्स व कैजुअल शूज बनाती है।
