QIP के जरिए फंड जुटाने निकली Sterlite Tech, शेयर 5% भागा; लगा अपर सर्किट

Sterlite Technologies Share Price: कंपनी ने QIP 24 जून को लॉन्च किया था। यह वह तरीका है, जिसमें कोई लिस्टेड कंपनी पैसे जुटाने के लिए अपने नए शेयर आम जनता को नहीं, बल्कि सिर्फ बड़े इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को बेचती है

अपडेटेड Jun 25, 2026 पर 11:14 AM
Sterlite Tech QIP के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर 613.69 रुपये तय किया गया है।

ऑप्टिकल और डिजिटल टेक्नोलॉजी कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलोजिज के शेयरों में 25 जून को ट्रेडिंग शुरू होते ही 5 प्रतिशत की तेजी आई। BSE पर शेयर 612.75 रुपये के हाई तक गया और अपर सर्किट लगा। कंपनी ने एक दिन पहले अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लॉन्च किया था। इसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर 613.69 रुपये तय किया गया है।

स्टरलाइट टेक ने अभी शेयर बाजारों को इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि कंपनी के बोर्ड की 'ऑथराइजेशन एंड अलॉटमेंट कमेटी' QIP के इश्यू प्राइस और साइज को तय करने के लिए दोबारा कब मिलेगी। QIP वह तरीका है, जिसमें कोई लिस्टेड कंपनी पैसे जुटाने के लिए अपने नए शेयर आम जनता को नहीं, बल्कि सिर्फ बड़े इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स जैसे म्यूचुअल फंड्स, इंश्योरेंस कंपनीज, बैंक और विदेशी संस्थागत निवेशकों को बेचती है।

Sterlite Tech का शेयर


स्टरलाइट टेक का मार्केट कैप लगभग 30000 करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर साल 2026 में अब तक लगभग 500 प्रतिशत चढ़ा है। 3 महीनों में कीमत 218 प्रतिशत उछली है। शेयर का BSE पर 52 वीक का एडजस्टेड हाई 684.45 रुपये और एडजस्टेड लो 84.65 रुपये है। शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

IDBI Bank Stake Sale: Fairfax लगा सकती है $5 अरब की बोली, CSB Bank से कर सकती है एग्जिट

कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 752 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 33 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए स्टरलाइट टेक का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 2,446 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।