Reliance Industries Q4 Results: 24 अप्रैल को सामने आएंगे मार्च तिमाही के नतीजे, डिविडेंड का भी हो सकता है ऐलान

Reliance Industries Q4 Results: वित्त वर्ष 2025 के लिए शेयरहोल्डर्स को 5.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिला था। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 18,645 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Apr 18, 2026 पर 10:59 AM
Story continues below Advertisement
इस डेवलपमेंट के चलते 20 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में RIL के शेयरों पर ​मार्केट पार्टिसिपेंट्स की नजर रहेगी।

RIL March Quarter Result: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बोर्ड 24 अप्रैल को मीटिंग करने वाला है। इस मीटिंग में जनवरी-मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। मीटिंग खत्म होने के बाद रिजल्ट जारी किए जाएंगे। कंपनी ने शेयर बाजारों को इस बारे में जानकारी दी है। इस डेवलपमेंट के चलते 20 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर ​मार्केट पार्टिसिपेंट्स की नजर रहेगी।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह भी कहा है कि उसका बोर्ड वित्त वर्ष 2026 के लिए डिविडेंड देने पर भी विचार करेगा। वित्त वर्ष 2025 के लिए शेयरहोल्डर्स को 5.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिला था। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

साल 2026 में RIL का शेयर अब तक 13 प्रतिशत कमजोर


RIL इस वक्त देश की मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी है। BSE के मुताबिक, इसका मार्केट कैप 18,47,317.84 करोड़ रुपये या 18.47 लाख करोड़ रुपये है। शेयर की कीमत शुक्रवार, 17 अप्रैल को BSE पर 1365.10 रुपये पर बंद हुई। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.01 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर साल 2026 में अब तक 13 प्रतिशत नीचे आया है। मार्च महीने में मोतीलाल ओसवाल ने RIL के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 1750 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था।

दिसंबर तिमाही में कितना रहा था मुनाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 18,645 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले मुनाफा 18,540 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2.69 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था, जबकि दिसंबर 2024 तिमाही में यह 2.43 लाख करोड़ रुपये था। EBITDA 46,018 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 17.4 प्रतिशत रहा था।

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे हफ्ते रही तेजी, जानिए अगले हफ्ते निफ्टी के कौन से लेवल अहम होंगे

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Disclaimer:मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।