RIL March Quarter Result: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बोर्ड 24 अप्रैल को मीटिंग करने वाला है। इस मीटिंग में जनवरी-मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। मीटिंग खत्म होने के बाद रिजल्ट जारी किए जाएंगे। कंपनी ने शेयर बाजारों को इस बारे में जानकारी दी है। इस डेवलपमेंट के चलते 20 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर मार्केट पार्टिसिपेंट्स की नजर रहेगी।
