Get App

Reliance Shares: 28% तक चढ़ सकता है रिलांयस का शेयर, मॉर्गन स्टैनली ने AI निवेश को बताया 'अगला ग्रोथ इंजन'

Reliance Industries Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को अपना ‘टॉप पिक’ बताते हुए इस पर भरोसा दोहराया है। ब्रोकरेज ने रिलायंस के शेयर पर ‘ओवरवेट’ की रेटिंग बरकरार रखी है और 1,803 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह गुरुवार के बंद भाव से करीब इसमें 28 प्रतिशत की संभावित बढ़त दिखाता है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 20, 2026 पर 3:55 PM
Reliance Shares: 28% तक चढ़ सकता है रिलांयस का शेयर, मॉर्गन स्टैनली ने AI निवेश को बताया 'अगला ग्रोथ इंजन'
Reliance Industries Shares: कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 19.1 लाख करोड़ रुपये पहुंच चुका है

Reliance Industries Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को अपना ‘टॉप पिक’ बताते हुए इस पर भरोसा दोहराया है। ब्रोकरेज ने रिलायंस के शेयर पर ‘ओवरवेट’ की रेटिंग बरकरार रखी है और 1,803 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह गुरुवार के बंद भाव से करीब इसमें 28 प्रतिशत की संभावित बढ़त दिखाता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि रिलायंस का अगले 7 सालों में 10 लाख करोड़ रुपये का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और उससे जुड़ी ऊर्जा आपूर्ति में निवेश, कंपनी की पूंजी आवंटन रणनीति में अगला बड़ा बदलाव है। यह निवेश पहले के टेलीकॉम और कंज्यूमर बिजनेस विस्तार जितना ही बड़ा माना जा रहा है।

AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव

हाल ही में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने समूह की एआई निवेश योजना की रूपरेखा पेश की। इसके तहत मल्टी-गीगावॉट एआई-रेडी डेटा सेंटर बनाए जाएंगे। इन्हें 10 गीगावॉट तक की रिन्यूएबल एनर्जी, एनर्जी स्टोरेज और चिप इंफ्रास्ट्रक्चर से सपोर्ट किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें