Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में परसिस्टेंट सिस्टम्स, जेके सीमेंट, एनटीपीसी, इंडियन होटल्स और इंडस टावर्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं वोडाफोन आइडिया, ओरैकल फाइनेंशियल, एमफैसिस, कोरोमंडल इंटरनेशनल, बिड़लासॉफ्ट के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा वोल्टाज, सीमेंस, एमसीएक्स, बीपीसीएल और एचपीसीएल में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि मेट्रोपोलिस हेल्थ, एक्साइड, हिंदुस्तान कॉपर, एबी फैशन एंड रिटेल, बलरामपुर चीनी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
