Get App

Reliance Retail Q2 Results: रिलायंस रिटेल का रेवेन्यू 6.4% बढ़ा, 303 नए स्टोर खुले

Reliance Retail Q2 Results:रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही के दौरान 303 स्टोर खोले, जिससे इसके कुल स्टोरों की संख्या 19,947 हो गई। इसका ऑपरेटिंग एरिया 77.5 मिलियन वर्ग फुट रहा। बड़े त्योहारों के तीसरी तिमाही में खिसक जाने के बावजूद, सालाना आधार पर ट्रांजैक्शन में 7 प्रतिशत की बढ़त हुई

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 9:13 PM
Reliance Retail Q2 Results: रिलायंस रिटेल का रेवेन्यू 6.4% बढ़ा, 303 नए स्टोर खुले
Reliance Retail Q2 Results: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट ने मोबाइल, लैपटॉप और आईटी उपकरणों और दूसरे अप्लायंसेज के दम पर 8 फीसदी की लाइक-फॉर-लाइक ग्रोथ दर्ज की है

Reliance Retail Q2 Results: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने अपने कुल आय (ग्रॉस रेवेन्यू) में सालाना आधार पर 6.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की है। जुलाई-सितंबर तिमाही (दूसरी तिमाही) में कंपनी की कुल आय 91,716 करोड़ रुपये रही है। इस आंकड़े में 'कंज्यूमर ब्रांड्स' कारोबार के अलग होने (डीमर्जर) के असर को एडजस्ट किया गया है। इस बार त्योहारों का सीजन खिसककर दिसंबर तिमाही में आ गया था। इसके चलते भी कंपनी के प्रदर्शन पर असर पड़ा है।

मार्जिन पर दिखा दबाव

एक बार लगने वाले इम्पेयरमेंट चार्ज से पहले, EBITDA 6,228 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन 7.8 प्रतिशत पर रहा। मार्जिन में 120 बेसिस पॉइंट की गिरावट के पीछे कई कारण रहे। इसमें त्योहारी सीजन का समय में बदलाव, लागत में बढ़ोतरी का असर और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) तथा डिजिटल कॉमर्स ऑपरेशंस को बढ़ाने के लिए लगातार किया जा रहा निवेश शामिल हैं।

रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही में 303 स्टोर खोले

सब समाचार

+ और भी पढ़ें