Reliance share price : रिलायंस इंडस्ट्रीज में आज 4.5% की गिरावट देखने को मिली है। रिलायंस, HDFC बैंक, कोटक और ITC ने आज बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। दरअसल रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देर रात बयान जारी कर ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को पूरी तरह से नकार दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को गलत बताया है। उसके बाद भी आज ये शेयर दबाव में दिखा। फिलहाल 2.50 बजे के आसपास ये शेयर 69.40 रुपए यानी 4.40 फीसदी की गिरावट के साथ 1507 रुपए के आसपास दिख रहा है।
