Get App

Reliance Share Price: न्यू एनर्जी बिजनेस से मुनाफा 50% से ज्यादा बढ़ सकता है, नुआमा ने Buy रेटिंग के साथ बढ़ाया टारगेट

Reliance Share Price: बाजार की जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपना सोलर मॉड्यूल अब बाहर बेचना शुरू कर दिया है। कंपनी अगर आगे चलकर wafer, polysilicon जैसे और हिस्सों में घुसी, तो मुनाफा और भी बढ़ेगा। अनुमान है कि FY30 तक यह नया एनर्जी बिजनेस Reliance के कुल मुनाफे में 50%+ तक का योगदान देगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 01, 2025 पर 9:31 AM
Reliance Share Price: न्यू एनर्जी बिजनेस से मुनाफा 50% से ज्यादा बढ़ सकता है, नुआमा ने Buy रेटिंग के साथ बढ़ाया टारगेट
Reliance Share Price: ब्रोकरेज फर्म नुआमा ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 1801 रुपये तय किया है

Reliance Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज बाजार में फोकस में रहेगा। इसकी वजह ये है कि बाजार की जानकारी के अनुसार Reliance ने अपने सोलर मॉड्यूल अब बाहर बेचना शुरू कर दिया है। यह नया बिजनेस कंपनी के FY25 के मुनाफे में लगभग 6% की बढ़ोतरी कर सकता है। जो कि इसके वैल्यूएशन में बड़ा फायदा जोड़ता है। जैसे Waaree और Premier कंपनियों के साथ हुआ था। कंपनी के Heterojunction सोलर मॉड्यूल, जिन्हें ALMM (सरकारी मंजूरी) मिल चुकी है, उन्हें बाजार में TOPCon मॉड्यूल्स से 5% ज्यादा दाम मिल रहा है।

इनकी एफिसिएंसी 23.1% है। इसकी module और cell बनाने की 10 GW क्षमता से कंपनी को 3,800 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है (जो FY25 के PAT का 6% है)। कंपनी अगर आगे चलकर wafer, polysilicon जैसे और हिस्सों में घुसी, तो मुनाफा और भी बढ़ेगा। अनुमान है कि FY30 तक यह नया एनर्जी बिजनेस Reliance के कुल मुनाफे में 50%+ तक का योगदान देगा। इस पर नुआमा ने अपनी रिपोर्ट पर बुलिश नजरिया अपनाया है।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कमा सकते हैं इंट्राडे में जोरदार मुनाफा

NUVAMA ON RELIANCE

सब समाचार

+ और भी पढ़ें