चीन में कोविड नियमों में राहत, एशियाई बाजार में दिखी तेजी, SGX निफ्टी में भी बढ़त

Global Markets- चीन में कोविड नियमों में राहत से एशियाई बाजारों में उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं SGX निफ्टी में भी बढ़त हासिल हुई है

अपडेटेड Dec 05, 2022 पर 9:32 AM
SGX NIFTY 16.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 27,785.00 के आसपास दिख रहा है।

Global Markets- ग्लोबल बाजारों से बेहतर संकेत मिल रहे है।  चीन में कोविड नियमों में राहत से एशियाई बाजारों में उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं SGX निफ्टी में भी बढ़त हासिल हुई है।   अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नौकरियों के उम्मीद से अच्छे आंकड़ों के बाद MIXED रहे थे। US मार्केट में शुक्रवार को दबाव के साथ कारोबार हो रहा है। डाओ 34 प्वांइट चढ़कर 34429 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डेक 21 और S&P 5 प्वाइंट गिरकर बंद हुए।

इस बीच अमेरिका में रोजगार बढ़े है। नवंबर में 2.63 लाख नए रोजगार रहे है। नवंबर में 2 लाख रोजगार का अनुमान था। अमेरिका में प्रति घंटा मजदूरी 6% बढ़ी है। अमेरिका में बेरोजगारी दर 3.7% रही जबकि हेल्थकेयर और दूसरी सेवाओं में सबसे ज्यादा रोजगार मिले। कच्चे तेल में तेजी कायम है। भाव 88 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। यूरोपीय यूनियन ने रूस के क्रूड के भाव पर 60 डॉलर का कैप लगाया । उधर सोना 4 महीने की ऊंचाई के करीब कारोबार कर रहा है।

Share Market Live - बाजार की चाल सपाट, फोकस में PB Fintech, Inox Green Energy , HAL


इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 16.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 27,785.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.67 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.53 फीसदी चढ़कर 15,049.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 3.65 फीसदी की बढ़त के साथ 19,357.43 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 3,205.43 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।