Global Markets- ग्लोबल बाजारों से बेहतर संकेत मिल रहे है। चीन में कोविड नियमों में राहत से एशियाई बाजारों में उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं SGX निफ्टी में भी बढ़त हासिल हुई है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नौकरियों के उम्मीद से अच्छे आंकड़ों के बाद MIXED रहे थे। US मार्केट में शुक्रवार को दबाव के साथ कारोबार हो रहा है। डाओ 34 प्वांइट चढ़कर 34429 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डेक 21 और S&P 5 प्वाइंट गिरकर बंद हुए।
