रेप्को होम फाइनेंस (Repco Home Finance) के दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे जब आए, तो इसने अधिकतर पैमानों पर बाजार को निराश किया। हालांकि इसके बावजूद कुछ ब्रोकरेज अभी भी इस दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि इस फर्म के कारोबार में तेजी आ सकती है और आने वाले समय में इसके एसेट क्वालिटी और लोन बुक में तेज ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
ब्रोकरेज इसके अलावा फर्म के नए MD और CEO के तौर पर के स्वामीनाथन और CFO के तौर पर के लक्ष्मी की नियुक्ति को भी सकारात्मक मान कर चल रहे हैं। इन सब वजहों के चलते कई ब्रोकरेज ने इसके शेयरों में अगले एक साल में 30 से 135 फीसदी तक की तेजी आने की संभावना जताई है।
ICICI सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि यह स्टॉक अंडरवैल्यूड है और उसने स्टॉक के लिए 563 रुपये का नया टारगेट प्राइस दिया है। हालांकि यह ICICI सिक्योरिटीज की तरफ से स्टॉक को पहले दिए गए 650 रुपये के टारगेट प्राइस से कम है। हालांकि अभी भी स्टॉक की मौजूदा कीमत से करीब 135 फीसदी ज्यादा है। रेप्को होम फाइनेंस के शेयर गुरुवार को NSE पर 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 233 रुपये के भाव पर बंद हुए।
ब्रोकरेज ने कहा कि रेपको के नए CEO के स्वामीनाथ अप्रैल से कंपनी को जॉइन कर सकते हैं और उसके बाद के कंपनी की ग्रोथ की रणनीति और नए बिजनेस पहल पर करीबी से निगाह होगी क्योंकि ये ही कंपनी की अर्निंग की गति तय करेंगे।
कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे निराशाजनक रहे, जिसमें मुनाफा 60 फीसदी गिरकर 31.47 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) भी घटकर 5 फीसदी पर आ गया, जो सितंबर तिमाही में 5.2 फीसदी था। ग्रॉस- NPA तिमाही आधार पर 2.70 फीसदी बढ़ गया। ब्रोकरेज ने कहा कि इस मोड़ में कंपनी में नए CEO का आना एक अहम घटना है।
मोतीलाल ओसवाल ने कंपनी के वित्त वर्ष 2022 के मुनाफे के अनुमान में 22 फीसदी की कटौती की है और कहा कि नए सीईओ के आने के बाद ही अब कंपनी के ग्रोथ में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। मोतीलाल ओसवाल ने रेप्को होम फाइनेंस के शेयर को 370 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो उसके मौजूदा भाव से करीब 58 फीसदी अधिक है।
अन्य ब्रोकरेज की बात करें तो, HDFC सिक्योरिटीज ने एक साल की अवधि के लिए रेप्को होम फाइनेंस के शेयर को 328 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो उसके मौजूदा भाव से करीब 40 फीसदी अधिक है। वहीं शेयरखान ने मीडियम टर्म के लिए रेप्को होम फाइनेंस के शेयर को 275 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो उसके मौजूदा भाव से करीब 18 फीसदी अधिक है।
डिस्केलमर: एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म/रेटिंग एजेंसियों की तरफ से दिया कोई विचार या निवेश का सुझाव उनका खुद का है, न कि moneycontrol.com वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट का। moneycontrol.com अपने यूजर्स को सलाह देता है कि वह निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स से जरूर सलाह लें।