Get App

Result Impact : नतीजों के बाद 7% टूटा CEAT, पीरामल फाइनेंस और पॉलीकैब के रिजल्ट भी बाजार को नहीं आए पसंद

Result Impact : टेक महिंद्रा के शेयर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जून तिमाही में कंपनी ने शानदार ऑपरेशनल परफॉर्मेंस पेश किया है। सालाना आधार पर इसका नेट प्रॉफ़िट 31.7 प्रतिशत बढ़कर ₹1,486.3 करोड़ हो गया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 17, 2026 पर 12:32 PM
Result Impact : नतीजों के बाद 7% टूटा CEAT, पीरामल फाइनेंस और पॉलीकैब के रिजल्ट भी बाजार को नहीं आए पसंद
Result Impact : टायर बनाने वाली कंपनी CEAT के शेयर में 8 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी के कमजोर नतीजों ने बाजार को निराश किया है। जून तिमाही में कंपनी की आय में अच्छी ग्रोथ के बावजूद मुनाफा कमजोर रहा है

Result Impact : जून तिमाही के नतीजे जारी करने और अहम कॉर्पोरेट एक्शन के एलानों के बाद 17 जुलाई को कई शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है। IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो के जून तिमाही के मिले-जुले नतीजे आने के बाद इसके शेयरों में 2% की गिरावट आई है। इसकी IT सर्विस से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 10.7% बढ़कर ₹24,452.9 करोड़ हो गई,जबकि डॉलर में होने वाली कमाई सालाना आधार पर 1% बढ़कर $2.61 अरब हो गई। हालांकि,IT सर्विस का ऑपरेटिंग मार्जिन 130 बेसिस प्वाइंट घटकर 16% रह गया,जिससे आज यह स्टॉक फोकस में है।

दूसरी ओर टेक महिंद्रा के शेयर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जून तिमाही में कंपनी ने शानदार ऑपरेशनल परफॉर्मेंस पेश किया है। सालाना आधार पर इसका नेट प्रॉफ़िट 31.7 प्रतिशत बढ़कर ₹1,486.3 करोड़ हो गया है। वहीं, रेवेन्यू 17.7 प्रतिशत बढ़कर ₹15,711.9 करोड़ पर पहुंच गया। जबकि, डॉलर रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.66 अरब डॉलर हो गया।

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग से 12 जगहों पर 900 kW के सोलर रूफटॉप प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिलने के बाद सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयरों में 5 प्रतिशत की बढ़त हुई है। इस ऑर्डर से कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत हुआ है।

टायर बनाने वाली कंपनी CEAT के शेयर में 8 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी के कमजोर नतीजों ने बाजार को निराश किया है। जून तिमाही में कंपनी की आय में अच्छी ग्रोथ के बावजूद मुनाफा कमजोर रहा है। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 96.4 प्रतिशत गिरकर ₹4 करोड़ पर आ गया है। जबकि आय 22.4 प्रतिशत बढ़कर ₹4,318 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी ने ₹7 करोड़ के एक्सेप्शनल लॉस की भी जानकारी दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें