बाजार में रिटेल निवेशकों का रहेगा बोलबाला, ड्रोन, स्पेस और हेल्थ से जुड़े सेक्टर में ग्रोथ की बड़ी संभावना -वल्लभ भंशाली

वल्लभ भंशाली ने कहा कि कोविड के बाद भारतीय बाजार में जोरदार उछाल रहा।भारतीय इकोनॉमी की स्थिति काफी मजबूत है। भारतीय बाजार में FIIs को लौटकर आना ही होगा। सरकार और RBI के बीच बेहतर तालमेल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वे एक-दो तिमाही के नजरिए बाजार को नहीं देखते

अपडेटेड Dec 24, 2024 पर 3:43 PM
Story continues below Advertisement
वल्लभ भंशाली का कहना है कि उनके हिसाब से चीन अमेरिका से आगे निकल चुका है। वे चीन को महाशक्ति समझते हैं

अगले 25-30 साल तक बाजार में रिटेल का दबदबा कायम रह सकता है। ये कहना है एनाम ग्रुप के वल्लभ भंशाली का। सीएनबीसी-आवाज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि ड्रोन, स्पेस, हेल्थ, इनोवेशन से जुड़े सेक्टर में ग्रोथ की बड़ी संभावना है। उनका मानना है कि भारतीय इकोनॉमी और बाजार में काफी दम है, इसलिए FIIs की जल्द वापसी होगी। विज्ञान से जुड़े क्षेत्र में ग्रोथ की काफी संभावना। एजुकेशन और हेल्थ में भारत बड़ी तरक्की कर सकता है। आयुर्वेद,योग, ध्यान की दुनिया को काफी जरूरत है। भारत में शिक्षा पर खर्च देश के बाहर नहीं होगा। भारत में शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर देना अहम है।

कोविड के बाद भारतीय बाजार में जोरदार उछाल रहा

वल्लभ भंशाली ने आगे कहा कि कोविड के बाद भारतीय बाजार में जोरदार उछाल रहा।भारतीय इकोनॉमी की स्थिति काफी मजबूत है। भारतीय बाजार में FIIs को लौटकर आना ही होगा। सरकार और RBI के बीच बेहतर तालमेल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वे एक-दो तिमाही के नजरिए बाजार को नहीं देखते। बाजार में नए सेक्टर तेजी से उभर रहे हैं। दुनिया इवोनेशन की तरफ जा रही है। सेक्टर रोटेशन का माहौल है,चिंता की बात नहीं है।


बाजार में रिटेल निवेशकों का रहेगा बोलबाला

वल्लभ भंशाली का मानना है कि बाजार में रिटेल निवेशकों का बोलबाला रहेगा। बाजार से पुराने खिलाड़ी जाएंगे,नए खिलाड़ी आएंगे। मिडिल क्लास की महत्वकांक्षाओं को समझना जरूरी है। 25-30 साल के लिए रिटेल कहीं नहीं जा रहा है। हाई वैल्युएशन की चिंताएं हैं। पूरा देश जागेगा तभी 2047 का सपना पूरा होगा। भारत में 2047 के विजन पर फोकस जरूरी है।

गवर्नमेंट स्पेंडिंग बढ़ाने पर जोर देना होगा

रिटेल निवेश लगातार बना रहने वाला है,घबराना नहीं है। गवर्नमेंट स्पेंडिंग बढ़ाने पर जोर देना होगा। सरकार और RBI के बीच बेहतर तालमेल रहा है। भारत का इकोनॉमिक मैनेजमेंट बेहतर रहा है। प्राइवेट इक्विटी फर्म भारत में आना चाहते हैं। भारत धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है,प्रयास जारी है। भारत में मिलकर काम करने से सब संभव हो सकता है। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस से सभी को जुड़ना होगा।भारत में राज्यों में मतभेद समेत कई चुनौतियां हैं। रिफॉर्म पर पूरे देश का एक साथ आना जरूरी है। चीन आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इनोवेशन के लिए इकोसिस्टम पर जोर देना जरूरी। इनोवेशन के लिए इकोसिस्टम बनाने की जरुरत है।

प्राइवेट सेक्टर को स्वार्थ से ऊपर सोचना होगा

इस बातचीत में वल्लभ भंशाली ने आगे कहा कि प्राइवेट सेक्टर को स्वार्थ से ऊपर सोचना होगा। सरकार ने देश में इनोवेशन पर बड़ा जोर दिया है। इनोवेशन के लिए 1 लाख करोड़ तक फंड का आवंटन किया गया है। पिछले 1 साल में इनोवेशन पर काफी काम हुआ हुआ। चीन और अमेरिका के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है। PM ने गुलामी की हर चीज हटाने का भाषण दिया था । भारत के सामने कुछ चुनौतियां हैं। हमें उनसे निपटना होगा।

Bold Stock Picks : बजट की तेजी अभी से खेलना शुरू कर देना चाहिए, FMCG शेयर जोरदार तेजी के लिए तैयार- सुशील केडिया

अमेरिका से आगे निकल चुका है चीन

वल्लभ भंशाली का कहना है कि उनके हिसाब से चीन अमेरिका से आगे निकल चुका है। वे चीन को महाशक्ति समझते हैं। दुनिया के बाजारों की नजर ट्रंप के कार्यकाल पर है। दुनिया में सब अपने भविष्य के लिए अग्रसर हैं। चीन ने दुनिया के सामने बड़ा उदाहरण पेश किया है। यूरोप को पता भी नहीं चला कि वो कब पीछे हो गया। जियो पॉलिटिक्स के लिहाज से 2025 काफी अहम है। साल 2025 में विश्व की शक्तियां नए विजन की ओर बढ़ेंगी। मिडिल ईस्ट ने अपनी परिभाषा बदली है।

वल्लभ भंशाली का कहना है कि उनके हिसाब से चीन अमेरिका से आगे निकल चुका है। वे चीन को महाशक्ति समझते हैं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।