अगले 25-30 साल तक बाजार में रिटेल का दबदबा कायम रह सकता है। ये कहना है एनाम ग्रुप के वल्लभ भंशाली का। सीएनबीसी-आवाज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि ड्रोन, स्पेस, हेल्थ, इनोवेशन से जुड़े सेक्टर में ग्रोथ की बड़ी संभावना है। उनका मानना है कि भारतीय इकोनॉमी और बाजार में काफी दम है, इसलिए FIIs की जल्द वापसी होगी। विज्ञान से जुड़े क्षेत्र में ग्रोथ की काफी संभावना। एजुकेशन और हेल्थ में भारत बड़ी तरक्की कर सकता है। आयुर्वेद,योग, ध्यान की दुनिया को काफी जरूरत है। भारत में शिक्षा पर खर्च देश के बाहर नहीं होगा। भारत में शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर देना अहम है।
