Get App

RIL ने वी श्रीकांत को बनाया नया सीएफओ, आलोक अग्रवाल बने चेयरमैन के वरिष्ठ सलाहकार

RIL में 30 साल से ज्यादा समय से सेवा दे रहे वर्तमान सीएफओ आलोक अग्रवाल अब कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। अग्रवाल रणनीतिक मुद्दों पर चेयरमैन की सहायता करेंगे। आरआईएल के मुताबिक नये सीएफओ और नये वरिष्ठ सलाहकार के दोनों पद 1 जून, 2023 से प्रभावी होंगे

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 25, 2023 पर 8:24 AM
RIL ने वी श्रीकांत को बनाया नया सीएफओ, आलोक अग्रवाल बने चेयरमैन के वरिष्ठ सलाहकार
Reliance Industries ने वेंकटाचारी श्रीकांत को 24 मार्च को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त करने की घोषणा की

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) ने 56 वर्षीय वेंकटाचारी श्रीकांत (Venkatachari Srikanth) को 24 मार्च को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (Chief Financial Officer (CFO) नियुक्त करने की घोषणा की। आरआईएल की सीएफओ के रूप में लंबे समय से सेवा कर रहे आलोक अग्रवाल (Alok Agarwal) हाल ही में 65 साल के हो गए हैं और आरआईएल के साथ 30 साल पूरे कर चुके हैं। अब अग्रवाल कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। ये रणनीतिक मुद्दों पर उनकी सहायता करेंगे। आरआईएल द्वारा स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना के अनुसार, दोनों नई भूमिकाएं 1 जून, 2023 से प्रभावी होंगी।

वी श्रीकांत (2011 से ज्वाइंट सीएफओ) के रूप में पिछले कुछ वर्षों से आलोक अग्रवाल के साथ सीएफओ पद की कुछ जिम्मेदारियों को साझा रहे हैं। श्रीकांत पिछले 14 सालों से आरआईएल के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सिटी ग्रुप के साथ फॉरेक्स ट्रेडिंग और डेरिवेटिव में दो दशकों तक काम किया, बाद में हेड ऑफ मार्केट बने।

आलोक अग्रवाल IIT कानपुर और IIM अहमदाबाद के छात्र रहे हैं। वह 1993 में Reliance Industries से जुड़े और 2005 में सीएफओ बने। आरआईएल से पहले उन्होंने 12 साल तक बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America) के साथ काम किया था।

आरआईएल द्वारा एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा गया है, "बोर्ड ने कंपनी की परिवर्तनकारी यात्रा में आलोक अग्रवाल के योगदान के लिए उनकी सराहना की।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें