Reliance Industries share price : रिलायंस इंडस्ट्रीज में आज करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल पश्चिम एशिया में तनाव से चीन ने अपने देश की कंपनियों को पेट्रोल-डीजल एक्सपोर्ट रोकने का आदेश दिया है। चीन के फैसले से भारत की रिफाइनिंग कंपनियों को फायदा होने की संभावना है। इसके चलते आज RIL, चेन्नई पेट्रो और MRPL जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
चीन सरकार का अपने देश की तेल कंपनियों को डीजल और गैसोलिन एक्सपोर्ट रोकने का आदेश दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के चलते चीन ने ये फैसला लिया है। चीन सरकार ने देश की तेल कंपनियों को नए कॉन्ट्रैक्ट साइन करना बंद करने के निर्देश दिए हैं। पहले से तय शिपमेंट को रद्द करने के लिए भी बात करने को कहा गया है। घरेलू खपत के लिए सप्लाई बनी रहने के लिए चीन ने ये फैसला लिया है।
पश्चिम एशिया में तनाव से तेल सप्लाई में संकट संभव है। सप्लाई कम होने से ग्लोबल स्तर पर रिफाइनिंग मार्जिन में और उछाल देखने को मिल सकता है। सिंगापुर GRM (ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन एक दिन में 10 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 27 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। वहीं, इंडिया GRM 20 रुपए प्रति बैरल से बढ़ कर 24 रुपए प्रति बैरल हो गया है। GRM बढ़ने से घरेलू तेल रिफाइनिंग कंपनियों को फायदा होगा। GRM बढ़ने से रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार होता है। इसके चलते ही आज RIL,चेन्नई पेट्रो और MRPL में तेजी देखने को मिल रही है।
RIL के शेयर पर नजर डालें तो ये शेयर 12.25 बजे के आसपास 41.30 रुपए यानी 3.07 फीसदी की बढ़त के साथ 1386 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 1,388.50 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 1.46 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 3.96 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। 1 साल में इसने 17.86 फीसदी रिटर्न दिया है।
चेन्नई पेट्रो 12.70 रुपए यानी 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ 1012 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 1,053.50 रुपए है। 1 महीने में ये शेयर 13.27 फीसदी भागा है। वहीं, 1 साल में इसमें 114.91 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
MRPL की बात करें तो फिलहाल ये शेयर 5.66 रुपए यानी 2.96 फीसदी की बढ़त के साथ 196 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 202.32 रुपए है। 1 महीने में ये शेयर 7.77 फीसदी भागा है। वहीं, 1 साल में इसने 85.15 फीसदी रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)