Reliance Industries share price : रिलायंस इंडस्ट्रीज में आज करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल पश्चिम एशिया में तनाव से चीन ने अपने देश की कंपनियों को पेट्रोल-डीजल एक्सपोर्ट रोकने का आदेश दिया है। चीन के फैसले से भारत की रिफाइनिंग कंपनियों को फायदा होने की संभावना है। इसके चलते आज RIL, चेन्नई पेट्रो और MRPL जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
