बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में रिस्क-रिवॉर्ड बेहद खराब हो रहा है। अगर 21,350 पर एंट्री की है तो कुछ मुनाफा वसूल लें। आज लॉन्ग पोजिशन में थोड़ा मुनाफा बुक करने का अच्छा मौका है। अगर मुनाफा बुक ना करना हो तो स्टॉप लॉस ट्रेल करें। FIIs का लॉन्ग एक्सपोजर 82 फीसदी है। नेट लॉन्ग 3.2 लाख कॉन्ट्रैक्ट का है। FIIs की लॉन्ग पोजिशनिंग सबसे ऊपरी शिखर पर है। PCR भी 1.49 पर पहुंच गया है जो बेहद ऊंचा स्तर है। 3-4 दिनों से मार्केट ब्रेथ बेहद खराब हो रही है। लार्ज कैप शेयरों पर फोकस करें। बहुत ज्यादा मिड-स्मॉल कैप शेयरों से बचें।
