5G शुरू होने से भारत में बड़ी संख्या में रोजगार के मौके बनेंगे: सरकार

जल्द ही फिक्सड वायरलाइन इंडस्ट्री से जुड़ी नीतिगत दिक्कतों का समाधान हो जाएगा। हम इस बात पर फोकस करेंगे कि इस इंडस्ट्रीज को प्रोत्साहन देने के लिए और क्या कर सकते है

अपडेटेड May 18, 2022 पर 6:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीटीआई की इसके पहले आई रिपोर्ट में बताया गया था कि डिजिटल कम्यूनिकेशंस कमिशन ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा सुझाए गए बेस प्राइस को मंजूरी दे दी है।

टेलीकॉम सेक्रेटरी के राजाराम ने आज अपने एक अहम बयान में कहा है कि भारत में 5G और दूसरी नई टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी आने से रोजगार के काफी बड़े मौके पैदा होगे। क्योंकि इनके लिए बड़ी मात्रा में कुशल संसाधन तैयार करने की जरुरत होगी।

टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल (TSSC) के एक इवेंट में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 5G के रोल आउट के साथ तमाम इंडस्ट्रियल सेक्टरों में इस टेक्नोलॉजी से जुड़े स्किल की मांग होगी। उन्होंने इंडस्ट्रीज से अपील करते हुए कहा कि देश में टेक्नोलॉजी से जुड़े मांगों को पूरा करने के लिए टैलेंट पूल क्रिएट करें। 5G टेक्नोलॉजी से ऑग्मेंटेड वर्चुअल रियल्टी और इंटरनेट ऑफ थिंक जैसे क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में रोजगार सिरजीत होगा।

उन्होंने आगे कहा कि अभी देश में फिक्सड वायर लाइन ब्रांडबैंड भी काफी निचले स्तर पर है। वास्तव में यह ग्लोबल मानको से भी नीचे है। इसमें आगे डबल डिजिट ग्रोथ की आगे संभावनाए है जिसके चलते इमसें भारी मात्रा युवाओं को रोजगार मिल सकता है।


Network18 Exclusive: मंत्रियों के समूह ने ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और रेस कोर्स पर 28% GST की सिफारिश की

उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही फिक्सड वायरलाइन इंडस्ट्री से जुड़ी नीतिगत दिक्कतों का समाधान हो जाएगा। हम इस बात पर फोकस करेंगे कि इस इंडस्ट्रीज को प्रोत्साहन देने के लिए और क्या कर सकते है।

बता दें कि टेलीकॉम सेक्रेटरी का बयान उस समय आया है जब इस तरह की खबरें है कि टेलिकम्यूनिकेशंस विभाग अगले हफ्ते 5G स्पेक्ट्रम नीलामी का प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश करने जा रहा है। पीटीआई की इसके पहले आई रिपोर्ट में बताया गया था कि डिजिटल कम्यूनिकेशंस कमिशन ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा सुझाए गए बेस प्राइस को मंजूरी दे दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।