Get App

बजट में बायोफार्मा सेक्टर के लिए ₹10000 करोड़ के निवेश का ऐलान, Biocon का शेयर उछला

Biopharma Shakti: वित्त मंत्री ने कहा कि ज्ञान, तकनीक और इनोवेशन के जरिए हेल्थकेयर सर्विसेज की बेहतरी के लिए रणनीति- 'बायोफार्मा शक्ति' पर काम किया जाएगा। इस पहल का मकसद भारत को बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करना है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 6:11 PM
बजट में बायोफार्मा सेक्टर के लिए ₹10000 करोड़ के निवेश का ऐलान, Biocon का शेयर उछला
Biopharma Shakti: इस कदम से देश के दवा उद्योग को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026 पेश करते हुए 'बायोफार्मा शक्ति' की घोषणा की। इसके तहत अगले 5 सालों में बायोफार्मा क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। इस कदम से देश के दवा उद्योग को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। ‘बायोफार्मास्युटिकल्स’ या ‘बायोलॉजिक्स’ ऐसी जटिल मेडिसिन होती हैं, जिन्हें रासायनिक संश्लेषण यानि कि केमिकल सिंथेसिस के बजाय जीवों, कोशिकाओं या ऊतकों से तैयार किया जाता है।

वित्त मंत्री ने कहा कि ज्ञान, तकनीक और इनोवेशन के जरिए हेल्थकेयर सर्विसेज की बेहतरी के लिए रणनीति- 'बायोफार्मा शक्ति' पर काम किया जाएगा। यह पहल बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर के घरेलू उत्पादन के लिए इकोसिस्टम बनाएगी। इस पहल का मकसद भारत को बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करना है। भारत में बीमारियों का बोझ अब गैर-संक्रामक बीमारियों, जैसे डायबिटीज, कैंसर और ऑटोइम्यून विकारों की ओर बढ़ रहा है। सीतारमण ने कहा कि बायोलॉजिक दवाएं किफायती कीमतों पर लंबी उम्र और जीवन की गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण हैं।

मंत्री ने कहा कि इस रणनीति में 3 नए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER) के साथ एक बायोफार्मा-केंद्रित नेटवर्क और 7 मौजूदा संस्थानों को अपग्रेड करना शामिल होगा। यह 1000 से अधिक मान्यता प्राप्त इंडिया क्लिनिकल ट्रायल साइट्स का एक नेटवर्क भी बनाएगा। यह भी कहा कि हम एक डेडिकेटेड साइंटिफिक रिव्यू कैडर और विशेषज्ञों के जरिए वैश्विक मानकों और अप्रूवल टाइमफ्रेम्स को पूरा करने के लिए सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन को मजबूत करने का प्रस्ताव करते हैं।

Anthem Biosciences 6 प्रतिशत तक उछला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें