पिछले दो सालों में प्रमोटरों और प्राइवेट इक्विटी फंड द्वारा हिस्सेदारी की बिक्री में तेज बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन इक्विटी सप्लाई की गति धीमी होने की संभावना नहीं है। यह कहना है एक्सिस एसेट मैनेजमेंट के CIO आशीष गुप्ता का। गुप्ता ने अपने लेटेस्ट नोट Acumen में कहा कि उनके गणित के अनुसार 5,94,320 करोड़ रुपये की इक्विटी सप्लाई बाजार में आने की संभावना है।
