कल ऑल टाइम लो छूने के बाद डॉलर के मुकाबले रुपये में आज दिखा जबरदस्त उछाल, 13 पैसे मजबूत होकर 77.33 पर हुआ बंद

कोटक महिंद्रा बैंक की उपासना भारद्वाज का कहना है कि वित्त वर्ष 2023 में अब तक मार्केट में FPI की तरफ से 5.8 अरब डॉलर की बिकवाली देखने को मिली है

अपडेटेड May 10, 2022 पर 6:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले कारोबारी सत्र यानी कल के कारोबार में ऑल टाइम लो हिट करने के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया आज जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है।

Rupee Close Update- डॉलर के मुकाबले रुपया आज 13 पैसे बढ़कर 77.33 के स्तर पर बंद हुआ। रुपये की शुरुआत भी आज मजबूती के साथ हुई थी।

Rupee Open Update: पिछले कारोबारी सत्र यानी कल के कारोबार में ऑल टाइम लो हिट करने के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया आज जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे मजबूती के साथ 77.22 के स्तर पर खुला है। बता दें कि पिछले कारोबारी दिन यानी कल डॉलर के मुकाबले रुपया 77.44 पर बंद हुआ था। सोमवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 54 पैसे टूटकर 77.4 के ऑल टाइम लो पर बंद हुआ था।

कोटक महिंद्रा बैंक की उपासना भारद्वाज का कहना है कि वित्त वर्ष 2023 में अब तक मार्केट में FPI की तरफ से 5.8 अरब डॉलर की बिकवाली देखने को मिली है। दुनिया में व्यापत अनिश्चितता और आरबीआई के सीमित हस्तक्षेप के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया नियर टर्म में 78 के स्तर तक जाता नजर आ सकता है। हमारा मानना है कि नियर टर्म में डॉलर के मुकाबले रुपया 76.50-78 के दायरे में घूमता नजर आएगा।


forex ट्रेडरों का कहना है कि आज के कारोबार में अपने ग्लोबल प्रतिद्वंदियों की तुलना में डॉलर में आए कमजोरी से भी रुपये को सपोर्ट मिला है। हालांकि ब्याज दरों में बढ़ोतरी से जुड़ी चिंता और ग्लोबल इकोनॉमी में सुस्ती आने की संभावना ने रुपये पर दबाव बनाए रखा है।

इस बीच इक्विटी मार्केट की बात करें तो उतार-चढ़ाव के बीच बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी 16300 के करीब नजर आ रहा है जबकि मिडकैप-स्मॉलकैप में ज्यादा दबाव बना हुआ है। एनर्जी मेटल, फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। हलांकि ऑटो और FMCG में खरीदारी हो रही है। इस बीच Ambuja सीमेंट को खरीदने के लिए JSW ग्रुप ने कदम बढ़ाए है। JSW ग्रुप ने पैरेंट कंपनी HOLCIM का हिस्सा खरीदने के लिए 7 बिलियन डॉलर की बोली लगाई है।

JSW Group अंबुजा सीमेंट और ACC के लिए लगाएगा 7 अरब डॉलर की बोली

इक्विटी बाजार की तरह ही क्रूड ऑयल के भाव में भी सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। दुनिया के सबसे बड़े ऑयल इम्पोर्टरों में से एक चीन में लॉकडाउन की वजह से क्रूड की मांग को लेकर दबाव बनाया है। इसके चलते ब्रेंट क्रूड 4.47 डॉलर यानी करीब 4 फीसदी टूटकर 107.90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। वहीं WTI क्रूड 4.67 डॉलर यानी 4.3 फीसदी की गिरावट के साथ 105.10 के आसपास आ गया।

इस साल अब तक इन दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में 35 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। ग्लोबल फाइनेंशिल मार्केट पर इस समय ब्याज दरों में हो रही बढ़ोतरी और मंदी आने की चिंता हावी नजर आ रही है। अप्रैल महीने में चीन में कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण दुनिया की इस दूसरे नंबर की इकोनॉमी में एक्सपोर्ट की दर धीमी पड़ती नजर आ रही है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।