Get App

सरकार और आरबीआई दोनों की नजरें रुपये की चाल पर: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि वह इस बात को लेकर काफी सर्तक है कि डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपये का तत्कालीन प्रभाव क्या होगा और देश में होने वाला इंपोर्ट इससे कितना महंगा होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2022 पर 4:47 PM
सरकार और आरबीआई दोनों की नजरें रुपये की चाल पर: वित्त मंत्री
रुपये की गिरावट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले दुनिया भर की तमाम करेंसीस में रुपया इनमें अकेला नहीं है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 जुलाई को डॉलर के मुकाबले रुपये के नए लो को हिट करने के बाद कहा कि रिजर्व बैंक और भारत सरकार दोनों की नजरें रुपये के विनिमय दर पर लगी हुई हैं। एक इवेंट के मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिपोर्टरों से कहा कि इस दुनिया में हम अकेले नहीं हैं । ऐसे में दुनिया में होने वाली घटनाएं हम पर भी असर डालती हैं।

रुपये की गिरावट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले दुनिया भर की तमाम करेंसीज में गिरावट आई है। रुपया इनमें अकेला नहीं है। फिर भी दूसरी करेंसीज के मुकाबले रुपये का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि रिजर्व बैंक के गवर्नर  समय-समय पर मुझसे बात करते रहते हैं और यह बताते रहते हैं कि स्थितियों पर नजर बनाए रखने के लिए रिजर्व बैंक क्या कर रहा है?

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि वह इस बात को लेकर काफी सर्तक हैं कि डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपये का तत्कालीन प्रभाव क्या होगा और देश में होने वाला इंपोर्ट इससे कितना महंगा होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें