Dollar vs Rupee : मंगलवार को भारतीय रुपया 46 पैसे की बढ़त के साथ 93.47 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 93.93 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार को भारतीय रुपया 7 महीनों के अपने सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचता दिखा। इसके पीछे मुख्य कारण विदेशी इक्विटी निवेश में आई तेजी और रुपए के खिलाफ लगाए गए बेयरिश बेट्स में की गई कटौती रही। रुपया 93.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 0.5% ज्यादा है। दोपहर के कारोबार के दौरान यह 93.40 के हाई तक भी पहुंचा था।
