Doller Vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 82.18 के स्तर पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे कमजोर होकर 82.18 के स्तर पर बंद हुआ था

अपडेटेड Jun 15, 2023 पर 4:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो डॉलर के मुकाबले जापानी येन में 0.65 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे कमजोर होकर 82.18 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि रुपये की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसे कमजोर होकर 82.15 के स्तर पर खुला था। वहीं कल यानी 14 जून को डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 82.10 के स्तर पर बंद हुआ। 09: 53 बजे के आसपास रुपया 82.20 के स्तर पर नजर आ रहा था। रुपये का डे हाई 82.22 के स्तर पर है जबकि डे लो 82.11 पर है।

इस बीच फेड ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है लेकिन रुख में सख्ती जारी रखने के संकेत दिए है। इस साल 2 बार और दरें बढ़ सकती हैं। अभी 5 से 5.25% की रेंज में INTEREST RATE बरकरार रहेगा। 15 महीनों में पहली बार दरें नहीं बढ़ी। लगातार दरें 10 बार बढ़ाने के बाद थमीं है। फेड ने सख्त रुख जारी रखने के संकेत दिए। इस साल 2 बढ़ोतरी के लिए संकेत दिए है। फेड ने दरें 0.50% बढ़ने के लिए संकेत दिए। मौजूदा दरें 16 सालों में सबसे ज्यादा रही है। फेड की अगली बैठक 25-26 जुलाई को होगी। फेड ने GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया है। GDP अनुमान 0.4% से बढ़ाकर 1.0% किया गया है।

दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो डॉलर के मुकाबले जापानी येन में 0.65 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। दक्षिण कोरियन करेंसी वॉन में 0.44 फीसदी और थाई बाहत में 0.34 फीसदी, मलेशियाई करेंसी रिंग्गित 0.32 फीसदी, सिंगापुर डॉलर मे 0.23 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। इंडोनेशिया रुपिया 0.23 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.11 फीसदी की मामूली गिरावट देखने को मिल रहा है।


वहीं अमेरिकी फेड के फैसले के बाद कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 1.5% की गिरावट के साथ 73.20 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार करने नजर आया। जबकि, WTI क्रूड ऑयल का भाव 1.7% की गिरावट के साथ 68.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

फेड के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने महंगा हुआ है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.1% की बढ़त के साथ 1,845.19 डॉलर प्रति औंस और गोल्ड फ्यूचर्स 0.5% की बढ़त के साथ 1,968.9 डॉलर प्रति औंस पर नजर आया।

Stock Market LIVE Updates: सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी 18,750 के नीचे, आईटी शेयर फिसले, फार्मा शेयर चढ़े

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।