केंद्र सरकार को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ट्रेजरी बिल (T-bill) के जरिए कर्ज लेना सस्ता होगा। सरकार के एक सूत्र ने इस बारे में बताया। एक साल से ज्यादा समय में पहली बार 10 साल के बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड घटकर 7 फीसदी के नीचे आ जाने के बाद उन्होंने यह उम्मीद जताई। 4 मई को शुरुआती कारोबार में 10 साल के बेंचमार्क बॉन्ड (Benchmark bond) की यील्ड घटकर 6.9 फीसदी रह गई। 8 अप्रैल, 2022 के बाद पहली बार ऐसा हुआ। सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि वह चाहते हैं कि 10 साल के बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड 7 फीसदी से नीचे बनी रहे। इनफ्लेशन में नरमी के संकेत का असर बॉन्ड यील्ड पर पड़ा है।
