Get App

Dollar Vs Rupee: क्रूड में उछाल, विदेशी फंडों की बिकवाली से रुपया में आई गिरावट- निर्मला सीतारमण

Dollar Vs Rupees : फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि रुपया के कमजोर होने से एक्सपोर्ट मार्केट में इंडिया की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ेगी, साथ ही इससे इंपोर्ट करना महंगा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि RBI फॉरेन एक्सचेंज मार्केट पर लगातार नजर रखता है और ज्यादा उतार-चढ़ाव होने पर हस्तक्षेप करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2022 पर 2:38 PM
Dollar Vs Rupee: क्रूड में उछाल, विदेशी फंडों की बिकवाली से रुपया में आई गिरावट- निर्मला सीतारमण
सीतारमण ने कहा कि विकसित देशों खासकर अमेरिका में सख्त मौद्रिक नीति की वजह से विदेशी निवेशक उभरते बाजारों से पैसे निकाल रहे हैं। इसका असर लोकल करेंसी पर पड़ रहा है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि ग्लोबल फैक्टर्स (Global Factors) की वजह से रुपया में गिरावट आई है। इनमें क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल, विदेशी फंडों की बिकवाली और बदलती वित्तीय स्थितियां शामिल हैं। उन्होंने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह बात कही।

उन्होंने कहा, "रूस-यूक्रेन लड़ाई, क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल और बदलती ग्लोबल फाइनेंशियल स्थितियां डॉलर के मुकाबले रुपया की गिरावट की मुख्य वजहें हैं।" उन्होंने कहा कि ब्रिटिश पाउंड, जापानी येन और यूरो में रुपया के मुकाबले ज्यादा गिरावट आई है। यही वजह है कि इन करेंसीज के मुकाबले 2022 में रुपया में मजबूती आई है।

यह भी पढ़ें : Cryptocurrency: रिजर्व बैंक क्रिप्टो पर बैन लगाना चाहता है लेकिन इसके लिए चाहिए ग्लोबल सपोर्ट-निर्मला सीतामरण

वित्तमंत्री ने कहा कि रुपया के कमजोर होने से एक्सपोर्ट मार्केट में इंडिया की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ेगी, साथ ही इससे इंपोर्ट करना महंगा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि RBI फॉरेन एक्सचेंज मार्केट पर लगातार नजर रखता है और ज्यादा उतार-चढ़ाव होने पर हस्तक्षेप करता है। इंडिया ने हाल के महीनों में इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है। इससे रेजिडेंट्स और नॉन-रेजिडेंट्स के लिए रुयया रखना अट्रैक्टिव हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें