RBI ने भारत सरकार के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड का इंटरेस्ट रेट तय कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने 3 अप्रैल को इसका ऐलान किया। उसने बताया है कि गवर्नमेंट ऑफ इंडिया फ्लोटिंग रेट बॉन्ड 2028 (GOI FRB 2028) का इंटरेस्ट रेट 7.88 फीसदी तय किया गया है। यह इंटरेस्ट रेट 4 अप्रैल, 2023 से 3 अक्टूबर, 2023 पीरियड के लिए होगा।
क्या है फ्लोटिंग रेट बॉन्ड?
फ्लोटिंग रेट बॉन्ड्स ऐसे सिक्योरिटीज हैं, जिनका कूपन रेट फिक्स्ड नहीं होता है। इनका कूपन रेट बदलता रहता है। इसलिए RBI समय-समय पर FRB के कूपन रेट का ऐलान करता है। इसके लिए 182 दिन टी-बिल्स प्लस एक फिक्स्ड स्प्रेड (0.64 फीसदी) के अंतिम तीन ऑक्शंस के वेटेड एवरेज यील्ड के औसत को बतौर आधार लिया जाता है।
एफआरबी में निवेश कितना सुरक्षित?
फ्लोटिंग रेट बॉन्ड्स में निवेश करने पर आपको फ्यूचर इनकम की गारंटी नहीं मिलती है। लेकिन, इस बॉन्ड की कीमतों में उतार-चढ़ाव कम होता है। साथ ही इन्हें बहुत सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इससे किसी तरह का क्रेडिट रिस्क जुड़ा नहीं होता है।