Get App

RBI ने फ्लोटिंग रेट बॉन्ड का इंटरेस्ट रेट 7.88% तय किया, जानिए क्या है FRB

RBI ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया फ्लोटिंग रेट बॉन्ड 2028 (GOI FRB 2028) का इंटरेस्ट रेट 7.88 फीसदी तय किया है। केंद्रीय बैंक ने 3 अप्रैल को इसका ऐलान किया। FRB का इंटरेस्ट रेट पहले से तय नहीं होता है। बाजार की स्थितियों के मुताबिक केंद्रीय बैंक समय-समय पर इसका ऐलान करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2023 पर 12:22 PM
RBI ने फ्लोटिंग रेट बॉन्ड का इंटरेस्ट रेट 7.88% तय किया, जानिए क्या है FRB
यह इंटरेस्ट रेट 4 अप्रैल, 2023 से 3 अक्टूबर, 2023 पीरियड के लिए होगा।

RBI ने भारत सरकार के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड का इंटरेस्ट रेट तय कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने 3 अप्रैल को इसका ऐलान किया। उसने बताया है कि गवर्नमेंट ऑफ इंडिया फ्लोटिंग रेट बॉन्ड 2028 (GOI FRB 2028) का इंटरेस्ट रेट 7.88 फीसदी तय किया गया है। यह इंटरेस्ट रेट 4 अप्रैल, 2023 से 3 अक्टूबर, 2023 पीरियड के लिए होगा।

क्या है फ्लोटिंग रेट बॉन्ड?

फ्लोटिंग रेट बॉन्ड्स ऐसे सिक्योरिटीज हैं, जिनका कूपन रेट फिक्स्ड नहीं होता है। इनका कूपन रेट बदलता रहता है। इसलिए RBI समय-समय पर FRB के कूपन रेट का ऐलान करता है। इसके लिए 182 दिन टी-बिल्स प्लस एक फिक्स्ड स्प्रेड (0.64 फीसदी) के अंतिम तीन ऑक्शंस के वेटेड एवरेज यील्ड के औसत को बतौर आधार लिया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें