डॉलर के मुकाबले रुपये में दिखी बढ़त, 3 पैसे मजबूत होकर 77.54 पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे मजबूत होकर 77.52 के स्तर पर खुला। फिलहाल 10.40 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 77.51 के स्तर पर नजर आ रहा है

अपडेटेड May 30, 2022 पर 6:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रुपये ने आज मजबूत शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 77.46 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया ।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया आज बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे मजबूत होकर 77.54 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि रुपये की शुरुआत आज मजबूत हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे मजबूत होकर 77.52 के स्तर पर खुला। वहीं शुक्रवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 77.57 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rupee Open- रुपये ने आज मजबूत शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 77.46 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया । हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे मजबूत होकर 77.52 के स्तर पर खुला। फिलहाल 10.40 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 77.51 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं शुक्रवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 77.57 के स्तर पर बंद हुआ था। मजबूत डिमांड और रूसी तेल पर EU बैन की आशंका से क्रूड में उबाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट 120 डॉलर के पास पहुंचा।


रुपये को आज इक्विटी बाजार में आई जोरदार तेजी का फायदा मिलता नजर आया है। इसके अलावा दूसरी विदेशी मुद्राओं में डॉलर में आई नरमी से भी रुपये को सपोर्ट मिला है।

Q4 नतीजों के बाद JSW STEEL के शेयर में गिरावट, जानिए क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की राय

डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर नजर डालें तो बीते हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपया फ्लैट कारोबार करता नजर आया और 77.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं 20 मई को रुपया 77.54 के स्तर पर बंद हुआ था।

27 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1943.10 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2727.47 करोड़ रुपए की खरीदारी की। बीते हफ्ते एफआईआई ने भारतीय इक्विटी मार्केट में 9,688.62 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने 11,257.63 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वहीं मई महीने में अब तक एफआईआई ने भारतीय इक्विटी मार्केट में 53,790.99 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने 47,465.90 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

इक्विटी मार्केट की बात करें तो बाजार में बुल्स की पकड़ मजबूत हुई है। लगातार तीसरे दिन अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 16 हजार 600 के पार निकला है। निफ्टी बैंक में 400 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। मिडकैप सबसे ज्यादा करीब 2 परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है। IT इंडेक्स में डेढ़ साल की सबसे बड़ी इंट्रा डे तेजी आई है। तीन दिन में करीब 8 परसेंट चढ़ा है। आज इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL जैसे दिग्गज 4 परसेंट तक उछले है। मिडकैप IT शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।