डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 23 पैसे बढ़कर 79.02 पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 23 पैसे मजबूत होकर 79.02 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 3:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फॉरेक्स ट्रेडरों का कहना है कि मोद्रिक नीतियों पर यूएस फेड का रुख नरम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर कमजोर हुआ जिसके चलते रुपये को सपोर्ट मिला है।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज  23  पैसे मजबूत होकर 79.02 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.16 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 79.11 तक जाता नजर आया और यह पिछले क्लोजिंग की तुलना में 13 पैसे मजबूत हुआ। बता दें कि पिछले कारोबारी सेंशन में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.24 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rupee Open- सोमवार के ओपनिंग ट्रेड मेंडॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 79.11 पर जाता नजर आया। फॉरेक्स ट्रेडरों का कहना है कि मौद्रिक नीतियों पर यूएस फेड का रुख नरम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर कमजोर हुआ जिसके चलते रुपये को सपोर्ट मिला है।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.16 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 79.11 तक जाता नजर आया और यह पिछले क्लोजिंग की तुलना में 13 पैसे मजबूत हुआ। बता दें कि पिछले कारोबारी सेंशन में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.24 के स्तर पर बंद हुआ था।


इस बीच डॉलर इंडेक्स में भी 0.14 फीसदी की गिरावट आई है और यह 105.75 के स्तर पर नजर आ रहा है। रुपये को कच्चे तेल में आई नरमी से सपोर्ट मिल रहा है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

बाजार में तेजी के संकेत कायम, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली में ना बरतें ढ़िलाई- समीत चव्हाण

निवेशकों की नजर अब इस हफ्ते होने वाली OPEC+ meeting पर लगी हुई है। इस बैठक में ऑयल के सप्लाई एडजस्टमेंट पर विचार किया जाएगा। सोमवार की मध्यरात्रि में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 63 सेंट यानी 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 103.34 डॉलर प्रति बैरल पर दिख रहा था। वहीं WTI क्रूड 75 सेंट यानी 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 97.87 डॉलर प्रति बैरल पर दिख रहा था।

29 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,046.32 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 0.91 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।