Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 23 पैसे मजबूत होकर 79.02 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.16 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 79.11 तक जाता नजर आया और यह पिछले क्लोजिंग की तुलना में 13 पैसे मजबूत हुआ। बता दें कि पिछले कारोबारी सेंशन में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.24 के स्तर पर बंद हुआ था।
