Rupee&bond: कच्चे तेल के 6 महीने के निचले स्तरों पर आने से रुपये और बॉन्ड को मिला सपोर्ट

मंगलवार के कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जो यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है

अपडेटेड Aug 17, 2022 पर 12:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कल के कारोबार में ब्रेंट क्रूड 2.76 डॉलर यानी 2.9 फीसदी की गिरावट के साथ 92.35 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ था

बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों के 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के साथ ही महंगाई घटने की उम्मीद बनी है। जिसके चलते बुधवार को भारतीय रुपये और बॉन्ड की कीमतें दो हफ्ते के हाई पर पहुंचती नजर आईं। आज सुबह 9.30 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया अपनी पिछली क्लोजिंग की तुलना में 0.04 फीसदी की मजबूती के साथ 79.32 के स्तर पर नजर आ रहा था। इसी तरह 10 साल की बॉन्ड यील्ड 7.31 फीसदी के अपने पिछली क्लोजिंग की तुलना में 9 आधार अंक गिरकर 7.205 फीसदी पर नजर आ रही थी। बता दें कि बॉन्ड यील्ड और बॉन्ड की प्राइस दोनों एक दूसरे के विपरीत दिशा में गति करती हैं। इसका मतलब ये है कि जब बॉन्ड यील्ड घटती है तो बॉन्ड की प्राइस बढ़ती है। जब बॉन्ड यील्ड बढ़ती है तो बॉन्ड की प्राइस घटती है।

मंगलवार के कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जो यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है। हाल में आए आर्थिक आंकड़ों से विकसित देशों में संभावित मंदी की आशंका बढ़ी है। इसके अलावा बाजार की नजर अब ईरान से और तेल के एक्सपोर्ट को मंजूरी देने के लिए हो रही बातचीत पर लगी हुई है। कल के कारोबार में ब्रेंट क्रूड 2.76 डॉलर यानी 2.9 फीसदी की गिरावट के साथ 92.35 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ था। कल इंट्रा डे में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर ने 91.71 डॉलर प्रति बैरल का लो हिट किया था। जो फरवरी 2018 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

Petrol Diesel Price: दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में ये रहा पेट्रोल और डीजल का दाम


बाजार जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल के भाव में गिरावट से सरकार का वित्तीय घाटा कम होगा और महंगाई कम होगी। इक्विटी मार्केट में हाल में FII की तरफ से फिर से हो रही खरीदारी के चलते भारती इक्विटी मार्केट और बॉन्ड मार्केट के सेंटीमेंट में सुधार आया है। मध्य जुलाई से अब तक भारतीय इक्विटी बाजार में FII ने भारतीय बाजार में 4.50 अरब डॉलर की खरीदारी की है। 16 अगस्त यानी कल के कारोबार में भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1376.84 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 136.24 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।