डॉलर के मुकाबले रुपया 1 महीने के हाई पर, सिर्फ 3 कारोबारी सत्रों में 1.25 रुपया हुआ मजबूत

आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले 16 महीनों की अवधि में सबसे बड़ी एक दिन की बढ़त की और जाता नजर आ रहा है

अपडेटेड Aug 02, 2022 पर 5:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ध्यान देने की बात यह है कि अब तक रुपया 21 जुलाई के अपने 80.06 के रिकॉर्ड लो से 10 फीसदी की तेजी दर्ज कर चुका है।

Rupee Close-डॉलर के मुकाबले रुपए ने पिछले कुछ दिनों में जोरदार रिकवरी दिखाई है और 19 जुलाई को 80 रुपए 6 पैसे के अपने रिकॉर्ड लो से रुपया करीब एक रुपए 40 पैसे मजबूत हो चुका है। आज इंट्रा-डे में रुपया एक महीन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और अंत में रुपए ने 31 पैसे मजबूती के साथ 78.71 पर क्लोजिंग दी।

बदलती आर्थिक स्थितियों और शेयर बाजार के मजबूत प्रदर्शन से एक बार फिर विदेशी निवेश का रुख भारत की ओर हुआ है जिससे रुपए को मजबूती मिली है। वहीं फेड के फैसले के बाद डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी से भी रुपए को फायदा हुआ है।

Rupee Vs Doller: 02 अगस्त के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 78.94 के स्तर पर जाता नजर आया। भारतीय इक्विटी बाजारों में विदेशी निवेशकों की वापसी और दुनिया के दूसरी अहम करेंसी की तुलना में डॉलर में आई कमजोरी से रुपये में जोश आता दिखा है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू फॉरेक्स मार्केट के सेटीमेंट में हुए सुधार के चलते रुपये को सपोर्ट मिला है।


01.28 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 78.58 के स्तर पर नजर आ रहा है जो इसका 1 महीना का हाई है। सिर्फ 3 कारोबारी सत्रों में डॉलर के मुकाबले रुपये में 1.25 रुपये की मजबूती देखने को मिली है। आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले 16 महीनों की अवधि में सबसे बड़ी एक दिन की बढ़त की और जाता नजर आ रहा है।

ध्यान देने की बात यह है कि अब तक रुपया 21 जुलाई के अपने 80.06 के रिकॉर्ड लो से 10 फीसदी की तेजी दर्ज कर चुका है।

आज डॉलर के मुकाबले रुपया सुबह के कारोबार में इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर 78.96 के स्तर पर खुला था। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 78.94 के स्तर पर बंद हुआ था।

बाजार में तेजी के संकेत कायम, इसी हफ्ते से मिड और स्मॉलकैप शेयरों में आती दिखेगी तेजी- एस रंगनाथन

इस बीच डॉलर इंडेक्स में भी 0.22 फीसदी की गिरावट आई है और यह 105.21 पर नजर आया है। रुपये को कच्चे तेल की कीमतों में आए गिरावट से भी सपोर्ट मिल रहा है। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क फ्यूचर और ब्रेंट क्रूड फ्यूचर भी 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 98.98 पर नजर आ रहा है।

वहीं घरेलू मार्केट पर नजर डालें तो 4 दिन की तेजी के बाद बाजार में आज कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। निफ्टी 17300 के पास नजर आ रहा है। HDFC Twins, Infosys, ICICI Bank में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी बैंक, मिडकैप इंडेक्स ने भी सारी बढ़त गंवाई है।

सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशक नेट बायर रहे है। 1 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,320.61करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 822.23 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।