बाजार में तेजी के संकेत कायम, इसी हफ्ते से मिड और स्मॉलकैप शेयरों में आती दिखेगी तेजी- एस रंगनाथन

उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि भारतीय बाजारों से एफआईआई की भारी बिकवाली के दौरान घरेलू निवेशकों ने परिपक्वता दिखाते हुए बाजार पर अपना विश्वास बनाए रखा । यह एक अच्छा संकेत है

अपडेटेड Aug 02, 2022 पर 1:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एस रंगनाथन का यह भी कहना है कि बाजार में आई यह रैली सेंटीमेंट में हुए बदलाव के कारण आई है। यह सिर्फ पुलबैक रैली नहीं है।

हाल में आई तेज रैली से बाजार में कायम हुआ पॉजिटिव सेंटीमेंट इसी हफ्ते हमें छोटे-मझोले शेयरों में भी जोश भरता दिखेगा। लार्जकैप शेयरों में आई हाल की तेजी का असर हमें मिडकैप और अंतत: स्मॉलकैप शेयरों में भी दिखेगा और ये बाजार की तेजी को आगे बढ़ाते नजर आएंगे। ये बातें LKP Securities के एस रंगनाथन ने मनीकंट्रोल से हुई एक बातचीत में कहीं।

एस रंगनाथन का यह भी कहना है कि बाजार में आई ये रैली सेंटीमेंट में हुए बदलाव के कारण आई है। यह सिर्फ पुलबैक रैली नहीं है। उनका यह भी मानना है कि सेंसेक्स के 62000 के टॉप से आई गिरावट का दौर अब खत्म हो चुका है और बाजार अपने सबसे बुरे दौर से बाहर आ गया है।

इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि कई महीनों (अक्टूबर से जून तक 9 महीने) के बाद अब हमें जुलाई महीने के एक बार फिर विदेशी निवेशकों की खरीदारी देखने को मिली है। इसके अलावा घरेलू निवेशक भी तेजी के मूड में आते नजर आ रहे हैं। ये बाजार के लिए अच्छा संकेत है।


ग्लोबल मंदी और राजकोषीय सख्ती भारत की तेज इकोनॉमिक रिकवरी पर पड़ेगी भारी: एक्सपर्ट्स

उन्होंने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनियों के नतीजे काफी हद तक अच्छे रहे हैं । बाजार को इस बात का अनुमान है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे बाजार सेंटीमेंट पर अच्छा असर देखने को मिला है। इसके अलावा कंपनियों के गाइडेंस भी काफ अच्छे रहे हैं। हालांकि आईटी सेक्टर इसका अपवाद है। यहां तक की मेटल जैसे ऐसे सेक्टर जिनके अंतिम उत्पाद की कीमतों में गिरावट आई है,उनकी बैलेंसशीट भी मजबूत रही है।

उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि भारतीय बाजारों से एफआईआई की भारी बिकवाली के दौरान घरेलू निवेशकों ने परिपक्वता दिखाते हुए बाजार पर अपना विश्वास बनाए रखा । यह एक अच्छा संकेत है।

उन्होंने बाजार की आगे की चाल के बारे में बात करते हुए कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लेकिन बाजार में तब तक किसी भारी गिरावट की आशंका नहीं है जब तक कोई बहुत बुरी खबर ना आ जाए।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।