Get App

डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड लो पर रुपया, 79.04 के स्तर पर हुआ बंद

IFA Global ने अपने एक नोट में कहा है कि ब्रेंट क्रूड में जारी तेजी की वजह से रुपये में दबाव बना रहेगा। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के कारण घरेलू बॉन्ड मार्केट में भी ऊपर से दबाव देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2022 पर 6:09 PM
डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड लो पर रुपया,  79.04 के स्तर पर हुआ बंद
पिछले 2 कारोबारी सत्रों में आरबीआई की दखल की वजह से रुपये की गिरावट थमीं हुई थी लेकिन आज इसने 79 का लेवल भी तोड़ दिया।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये कमजोर देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 08 पैसे कमजोर होकर 79.04 के स्तर पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे कमजोर होकर 78.98 के मुकाबले 78.97 पर खुला था। खुलने के बाद इसमें कमजोरी बढ़ती नजर आई और यह अपने रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया।

बता दें कि 1 जुलाई को डॉलर के मुकाबले रुपया इंट्राडे में 79.1187 के रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया। खराब होती ग्लोबल माइक्रो स्थितियों की वजह से दुनिया भर की तमाम करेंसीज में डॉलर के मुकाबले कमजोरी आई है। रुपया भी इस गिरावट का शिकार हो रहा है।

इसके अलावा विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से अपना पैसा निकाल रहे हैं। बढ़ती महंगाई और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भी रुपये पर निगेटिव असर पड़ा है। अर्थशास्त्रियों ने देश के बढ़ते चालू खाते के घाटे को लेकर चिंता जताई है। सरकार ने आज ही आयात घटाने के लिए गोल्ड पर लगने वाला इंपोर्ट टैक्स बढ़ा दिया है और इसके साथ ही पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर होने वाले एक्सपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है।

Rupee Open- डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को पहली बार 79 के स्तर को तोड़ते हुए रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया। भारतीय इक्विटी बाजार से एफआईआई की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपया दबाव में बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें