Rupee Closing: डॉलर के मुकाबले रपये में कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 79.90 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि रुपये की शुरुआत भी आज कमजोरी के साथ हुई थी।
Rupee Closing: डॉलर के मुकाबले रपये में कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 79.90 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि रुपये की शुरुआत भी आज कमजोरी के साथ हुई थी।
Rupee VS Doller: आज के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 79.88 के स्तर तक जाता नजर आया। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.78 के मुकाबले 79.83 के स्तर पर खुला। फिलहाल 10.53 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.89 के स्तर पर नजर आ रहा था।
कच्चे तेल की कीमतों में आई बढ़ोतरी और यूएस फेड के रुख में कड़ाई की संभावना के चलते डॉलर के मुकाबले रुपये में आज कमजोरी आई है।
बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 79.77 के स्तर पर बंद हुआ।
इक्विटी बाजार की चाल पर नजर डालें तो दो दिन के दबाव के बाद बाजार में खरीदारी का मूड देखने को मिला। निफ्टी 16500 के ऊपर नजर आ रहा है। L&T, TCS, SBI और HDFC ने बाजार को सहारा दिया। मिडकैप में तेजी ज्यादा नजर आ रहा है। फिलहाल 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 242.89 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 55,511.38 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 60.00 अंक यानी 0.36 फीसदी की मजबूती के साथ 16,543.85 के स्तर पर नजर आ रहा है।
इस बीच 26 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1548.29 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 999.36 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।