Get App

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 12 पैसे टूटकर 79.90 पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रपये में कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 79.90 के स्तर पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2022 पर 3:47 PM
डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 12 पैसे टूटकर 79.90 पर हुआ बंद
बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 79.77 के स्तर पर बंद हुआ।

Rupee Closing: डॉलर के मुकाबले रपये में कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 79.90 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि रुपये की  शुरुआत भी आज कमजोरी के साथ हुई थी।

Rupee VS Doller: आज के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 79.88 के स्तर तक जाता नजर आया। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.78 के मुकाबले 79.83 के स्तर पर खुला। फिलहाल 10.53 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.89 के स्तर पर नजर आ रहा था।

कच्चे तेल की कीमतों में आई बढ़ोतरी और यूएस फेड के रुख में कड़ाई की संभावना के चलते डॉलर के मुकाबले रुपये में आज कमजोरी आई है।

बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 79.77 के स्तर पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें